बिलासपुर। यहां के एक आंगनबाड़ी केंद्र में एक बच्ची की संदिग्ध मौत की खबर प्रकाश में आयी थी। बाद में पता चला कि आंगनबाड़ी में खेल रही मौसम मुस्कान के ऊपर डीजे का भारी भरकम उपकरण गिर गया था, जिससे बुरी तरह घायल बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने डीजे संचालक पर अपराध दर्ज किया।
इस पूरे मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पर सवाल यह उठता है कि, मासूमों के लिखने पढ़ने और खेलने की जगह पर डीजे का सामान और अन्य शादी ब्याह जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना कितनी बड़ी लापरवाही को उजागर करता है।
दोषी आखिर कौन..?
इस तरह की लापरवाही का परिणाम एक मासूम की दर्दनाक मौत के बाद सामने आया। पर सवाल अब भी यही है कि, क्या सिर्फ डीजे संचालक, जिसने वहां सामान रखा था सिर्फ उस पर कार्रवाई होनी चाहिए या फिर जिसने वहां डीजे के सामान रखने की अनुमति दी उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।


