Heavy monsoon rainfall causing waterlogging on streets in Bilaspur Chhattisgarh
Rainwater accumulates on roads after record breaking rainfall hits Chhattisgarh districts.

रायपुर। राजधानी रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश से उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। वहीं, कुछ जिलों में भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है।

पिछले 24 घंटे में तेज बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। बिलासपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। इस दौरान दुर्ग में सबसे अधिक 31.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम प्रणालियों का हाल

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर सूरतगढ़, रोहतक, फतेहगढ़, गया, दीघा से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।

  • गंगेटिक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण सक्रिय है, जो 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है।
  • 25 अगस्त को उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है।
See also  250 सीट वाले नालंदा लाइब्रेरी का भूमिपूजन, विद्यार्थी को जल्द मिलेगी सुविधा

इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना अधिक है।

इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने आगामी तीन घंटों के लिए कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

  • ऑरेंज अलर्ट : गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में मध्यम से भारी वर्षा की आशंका।
  • यलो अलर्ट : सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली समेत कई जिलों में हल्की वर्षा की संभावना।

राजधानी रायपुर का मौसम

रायपुर में आज आसमान पर बादल छाए रहेंगे। बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। तापमान 24 से 31 डिग्री तक रहने की संभावना जताई जा। रही है।