टीआरपी डेस्क। पटना में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने ग्रामीण कार्य विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर विनोद कुमार राय के 4 मंजिला मकान पर छापेमार कार्रवाई की जिसने एक बार फिर भ्रष्टाचार की परतें उधेड़ दी है। कार्रवाई में ₹55 लाख नगद, लाखों के सोने-चांदी के गहने और करोड़ों की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

जलाई गई नोटों की गड्डी

EOU की टीम विनोद कुमार राय के भूतनाथ रोड स्थित आवास पर पहुंची थी, लेकिन घर में अकेली महिला की मौजूदगी का हवाला देते हुए टीम को रातभर अंदर नहीं जाने दिया गया। जिसके बाद अगली सुबह जब टीम घर में दाखिल हुई, तो वहां भारी मात्रा में नकदी जलाने की कोशिश के सबूत मिले। टीम ने अधजले नोटों को कब्जे में लेकर, FSL और नगर निगम की टीम को भी जांच में शामिल किया गया।

करोड़ों की संपत्ती का खुलासा

छापेमारी में जो दस्तावेज मिले हैं, उनके अनुसार राय के पास, 12 से ज्यादा बैंक खातों का विवरण, कई जमीनों के रजिस्ट्री दस्तावेज, महंगे गहनों के सेट और आय से कई गुना अधिक संपत्ति के प्रमाण मिले हैं।

See also  खुशखबरी: SAIL के हर कर्मचारी को मिलेगा 21 हजार बोनस, 59 हजार को मिलेगा लाभ, 9 अक्टूबर तक खाते में जमा हो जाएगी रकम

सीतामढ़ी के साथ मधुबनी का अतिरिक्त प्रभार

विनोद कुमार राय वर्तमान में सीतामढ़ी में पदस्थ हैं और उन्हें मधुबनी जिले का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया हैं। उनके खिलाफ लंबे समय से अवैध कमाई और बेनामी संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

2 दिन में 3 बड़ी कार्रवाई

बीते 2 दिनें में EOU की यह तीसरी बड़ी छापेमारी है। एक के बाद एक खुलासों से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है। जांच एजेंसी का मानना है कि बैंक डिटेल और ज़मीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच से और भी बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।