टीआरपी डेस्क: 26 अगस्त को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाएगा और इसकी तैयारियां महिलाएं जोर शोर से कर रही है। तीज पर्व से पहले बाजार सजधज कर तैयार हो चुका है। इस दिन को खास बनाने के लिए महिलाएं बाजार में खूब खरीदारी कर रही है। इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पूरे सोलह श्रृंगार करके इस दिन तैयार होती हैं। आप भी इस दिन को और अपने सोलह श्रृंगार और भी ज्यादा खास बनाने के लिए ये यूनिक मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। इससे आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।

इस दिन को और भी खास बनाने के लिए आप अपने हाथों में मोर पंख, शिव-पार्वती, बेल डिजाइन, फूल बेल डिजाइन या फिर फूल, पत्तियों और जाली डिजाइन आदि लगाकर अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। ये यूनिक मेहंदी डिजाइन आपको मेहंदी लगाने में काफी मदद करेंगे। ये डिजाइन आज कल काफी फेमस हैं और तीज-त्योहारों पर हाथों में रचने के बाद यह काफी खूबसूरत लगते हैं। आप भी इस बार इन यूनिक मेहंदी डिजाइन को लगाकर ट्राई कर सकती हैं।

See also  मध्यप्रदेश में 'The Kerala Story' नहीं होगी टैक्स फ्री, निरस्‍त हुआ आदेश

तीज स्पेशल मेहंदी डिजाइन

इस बार तीज पर आप भी अपने हाथों में अगर कुछ यूनिक मेहंदी डिजाइन की तलाश कर रहे हैं तो आपकी तलाश को खत्म करने के लिए ये मेहंदी डिजाइन काफी काम आ सकते हैं। ये सभी मेहंदी डिजाइन काफी अलग और काफी खूबसूरत हैं जो आपके हाथों में रचकर काफी अच्छे लगेंगे। इस तीज पर अपने 16 श्रृंगार में आप चार चांद लगा सकती हैं इन मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों में लगाकर।

जालीदार बैक मेहंदी डिजाइन

बाज़ार में अनगिनत खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन मौजूद हैं। आप इन ट्रेंडिंग डिज़ाइनों में अपने मन को छूने वाले पैटर्न के साथ अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। पूरे हाथ की मेहंदी डिज़ाइन आपके लुक को निखारने में काफी मदद करेगा और इससे आपका 16 श्रृंगार और भी निखर कर सामने आएगा। पूरे हाथों पर अगर आप नए पैटर्न की तलाश कर रही हैं तो ये मेहंदी डिज़ाइन आपके काम आ सकते हैं।

See also  School Reopening : निजी स्कूलों और सरकार के बीच बढ़ी तकरार, स्कूल एसोसिएशन ने की हाईकोर्ट जाने की तैयारी