रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार कारोबारियों से खुलेआम कमीशन वसूल रही है और सड़क निर्माण से लेकर दवाइयों की आपूर्ति तक में भ्रष्टाचार फैल चुका है।

बैज ने कहा कि सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और अस्पतालों में दवाएं समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं। उन्होंने कहा कि जब जनता को इलाज और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं ही नहीं मिल रहीं, तो सरकार की प्राथमिकता आखिर क्या है?

बैज ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेश मूणत, अजय चंद्राकर और अमर अग्रवाल का नाम लेकर कहा कि पार्टी अपने ही सीनियर नेताओं को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने तंज किया कि भाजपा ने इन्हें मार्गदर्शन मंडल तक सीमित कर दिया है और अब सवाल ये है कि क्या इन्हें निगम मंडल में भी जगह मिलेगी।

बैज का आरोप है कि कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के चलते न सड़कें टिक रही हैं और न ही अस्पतालों में जरूरी दवाइयां पहुंच रही हैं। उनका कहना है कि सरकार ने जनता से जो विकास के वादे किए थे, वे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं।

See also  TRP Breaking: पार्षद की दबंगई, चहेते को काम दिलाने रोहित साहू ने की ठेकेदार के साथ हाथापाई- Video

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष जनता की आवाज उठाता रहेगा और सरकार की नाकामियों को उजागर करेगा। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि वे सच्चाई समझें और सरकार से सवाल करें।