टीआरपी डेस्क। Ganpati pooja: 27 अगस्त यानी कि आज से गणेश पर्व की शुरुआत हो चुकी है. आज से बप्पा घर-घर में विराजेंगे. भक्त श्रद्धा और भक्ति से गणपति की 10 दिन तक पूजा-अराधना करेंगे.भारत के कई राज्यों में अलग-अलग तरीके से गणेश जी की पूजा होती है. हिंदू धर्म में शिव-पार्वती के पुत्र गणेश को सर्वप्रथम माना जाता है. किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की अराधना की जाती है. लेकिन क्या आपको पता है, भारत के अलावा विदेशों में भी गणपति की पूजा होती है, अंतर बस इतना है कि, अलग-अलग देशों में गणेश जी की पूजा अनोखे तरीके से होती है, खास बात ये है कि, विदेशो में गणपति की पूजा अंग्रेजी नामों से होती है. हर देश में विनायक को अलग-अलग नाम दिया गया है..आइए जानते हैं वे कौन से देश है जहां होती है गणेश की पूजा..और उन्हें किन नामों से जाना जाता है.

See also  सर्दियां खत्म होते ही ऊनी कपड़ों को कैसे संभाल कर रखें, जानें कुछ टिप्स

नेपाल
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में कई गणेश मंदिर है. यहां पर भगवान गणपति की पूजा सिद्धदाता और संकटमोचन के तौर पर की जाती है. मान्यता है कि, जब लोग कठिन परिस्थितियों या संकट में फंस जाते हैं, तो गणेश जी की पूजा करते हैं. यहां पर गणेश जी के मंदिर की स्थापना अशोक की पत्नी चारू मित्रा ने की थी.

तिब्‍बत

बौद्ध धर्म में गणपति की अत्यंत मान्यता है. यहां पर गणेश जी को दुष्ट आत्माओं से रक्षा करने वाला देवता माना जाता है. यहां पर भारतीय बौद्ध भिक्षुओं ने 11वीं सदी में गणेशजी को प्रचारित किया था। इन्‍हें ही तिब्बत में गणेश पंथ को शुरू करने वाला माना गया।

श्रीलंका

भारत से सटे देश श्रीलंका में शिव और कार्तिकेय के पूजा की महिमा है. लेकिन, भोलेनाथ के छोटे पुत्र गणेश जी को भी श्रीलंका के लोग बहुत मानते हैं. तमिल भाषी में भगवान गणेश को पिल्‍लयार नाम से पूजा जाता है. यहां के लोगों में भगवान गणपति के प्रति काफी लगाव है. जिसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं, छोटे से देश में गणपति जी के 14 मंदिर है.

See also  IND vs SA : भारत ने टॉस जीतकर किया पहले बल्लेबाजी का फैसला, ये है प्लेयिंग इलेवन

जापान

जापानी लोगों में गणेश जी के प्रति काफी आस्था है. यहां पर बहुत ज्यादा गणेश जी की पूजा होती है. यहां पर कांगितेन के नाम से गणेश जी को जाना जाता है. इन्हें कई रूपों में पूजा जाता है. लेकिन इनका दो शरीर वाला स्वरूप सबसे ज्‍यादा प्रचलित है।

इंडोनेशिया

पहली शताब्दी से ही इंडोनेशिया की धरती पर भारतीय धर्म का प्रभाव देखने को मिला है. खास बात ये है कि, इंडोनेशिया में निवासरत भारतीयों के लिए गणेश प्रतिमा भारत से मंगाई जाती है. इस देश के नोट पर भी गणेश जी की तस्वीर होती है। इस देश के लोग भगवान गणपति को ज्ञान का प्रतीक मानकर पूरी श्रद्धा और भाव से पूजा करते हैं।

थाईलैंड

थाईलैंड में भी भगवान गणेश के कई मंदिर हैं। यहां डन्‍हें फ्रा फिकानेट नाम से जाना जाता है। यहां के लोग भगवान गणेश को सफलता के देवता मानते हैं। नए व्‍यवसाय या शादी के मौकों पर भारत की तरह यहां भी भगवान गणेश की पूजा सबसे पहले की जाती है। गणेश चतुर्थी की तरह यहां गणेशजी का जन्‍मोत्‍सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है।

See also  सर्जरी के दौरान युवक के पेट से निकले 187 सिक्के