टीआरपी डेस्क। Bahubali Teaser Release : एसएस राजामौली ने ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ के 10 साल पूरे होने पर ‘बाहुबली: द एपिक’ के आने की घोषणा की थी। 2017 में बाहुबली का दूसरे पार्ट ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ भी रिलीज कर दी गई थी। अब फिल्म के तीसरे पार्ट में दोनों पुरानी फिल्मों को एकसाथ दिखाया जाएगा। मेकर्स इसे फिर से एडिट और री-कट कर नए तरीके से पेश करने जा रहे हैं। जिसका टीजर भी रिलीज कर दिया गया है।
कब रिलीज हो रही है फिल्म ?
फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने बाहुबली के रूप में भारत को अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर दी है। ये सच है कि इस फिल्म ने न सिर्फ बड़ी सफलता हासिल की बल्कि देश-दुनिया में अपने नाम का डंका भी बजवाया। इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीतते हुए बॉक्स ऑफिस में नया इतिहास रच डाला। देश हो या फिर विदेश आज भी दर्शक ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ को देखना पसंद करते हैं। ऐसे में एसएस राजामौली ने सभी को चौंकाते हुए ऐलान किया है कि इन दोनों फिल्मों को जोड़कर ‘बाहुबली: द एपिक’ नाम से एक फिल्म पेश करेंगे।
31 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
Bahubali Teaser Release : पोस्टर की बात करें तो इसमें प्रभास को बाहुबली और राणा डग्गुबाती को भल्लालदेव के किरदार में देखा जा सकता है। यह पोस्टर यादों को ताजा करने वाला है, जो अभी भी नया और उत्साह से भरा महसूस होता है। पोस्टर फैंस की बेसब्री को बढ़ाता है, साथ ही ‘बाहुबली: द एपिक’ के आधिकारिक लोगो को पेश करने के साथ, फिल्म को 31 अक्टूबर 2025 के दिन रिलीज करने की पुष्टि भी करता है।
https://www.instagram.com/reel/DN0KKlbwjVP/?utm_source=ig_web_copy_link
‘बाहुबली’ के दोनों पार्ट्स ने तोड़े थे रिकॉर्ड
‘बाहुबली: पार्ट 1’ साल 2015 में रिलीज हुई थी। इसका बजट ₹180 करोड़ था और फिल्म ने ₹650 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। 2 साल बाद 2017 में ‘बाहुबली: पार्ट 2’ रिलीज हुआ। इसका बजट ₹250 करोड़ था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹1,810 करोड़ का रेकॉर्ड तोड़ बिजनेस किया था।



