सूर्य के समीप होने से आज 29 अगस्त को होगा अस्त
टीआरपी न्यूज
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 29 अगस्त 2025 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर दोपहर 3.44 बजे बुध ग्रह कर्क राशि में सूर्य ग्रह के अत्यंत समीप होने से वह अस्त हो जाएगा। बुध ग्रह के अस्त होने का प्रभाव संचार और व्यापार से जुड़े लोगों पर हो सकता है। साथ ही बुद्धि पर भी प्रभाव पड़ेगा। बुध ग्रह लगभग 35 दिनों तक अस्त रहने के बाद 2 अक्टूबर 2025 की शाम 5.25 बजे फिर उदित होगा।
बुध ग्रह अस्त होने के दौरान कर्क राशि के अलावा सिंह और स्वयं की राशि कन्या का भी भ्रमण करेगा। अस्त अवधि के दौरान बुध ग्रह तीन राशियों को प्रभावित कर सकता है।
बुध के अस्त होने का इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
मेष राशि
मेष राशि वाले मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी आएगी। अचानक लिया गया कोई भी निर्णय कष्टदायी होगा। छोट-छोटी बातों से तनाव पैदा होगा। धैर्य से निर्णय लेंगे तो समस्या सुलझ जाएगी। पैसों के लिए जूझना पड़ेगा, खर्च की अधिकता रहेगी।
वृषभ राशि
बुध के अस्त होने पर वृषभ राशि वालों को आर्थिक परेशानी से बचने के लिए विशेष रूप से सावधानी बरतना चाहिए। संतान के प्रति चिंता बढ़ेगी। रिश्तों में तनाव पैदा होने की संभावना है। रचनात्मक कार्य करने का लाभ होगा। मेहनत अधिक करनी होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि का स्वामी बुध हैं, इसलिए इन राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। रिश्तेदारों से अनबन रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ने से तनाव पैदा होगा। कामकाज धीमा रहेगा। विदेश यात्रा अथवा उच्च शिक्षा के कार्य में व्यवधान आएगा।
कर्क राशि
सूर्य के अत्यंत समीप होने से कर्क राशि में ही बुध अस्त हो रहा है। इस वजह से कर्क राशि पर ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। भावनात्मक रूप से कमजोर होंगे। आत्मविश्वास में भी कमी आएगी। परिवार और आर्थिक स्थिति में संतुलन बना रहेगा। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से नुकसान की संभावना है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के खर्च बढ़ेंगे। यात्रा का उचित परिणाम नहीं मिलेगा। जीवन में आगे बढ़ने की योजना तो बनाएंगे। उन योजनाओं को पूरा करने के लिए जूझना पड़ेगा। परिवार वालों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल नहीं रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि का स्वामी बुध होने से इस राशि वालों पर गहरा असर होगा। मेहनत का उचित फल नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य में लापरवाही से परेशानी आएगी। साझेदारी के कार्यो में सावधानी बरतनी होगी। यात्रा और नए व्यवसाय, शेयर में निवेश करने से बचें। मेहनत करने के बावजूद परिणाम संतोषजनक नहीं मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए भाग्य और नौकरी, व्यवसाय से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव आएगा। विदेश यात्रा और उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों में देरी होगी। मेहनत करने का परिणाम देर से मिलेगा। धीरे-धीरे योजनाओं पर कार्य शुरू होगा। दांपत्य जीवन और रिश्तों में धैर्य बनाए रखना होगा
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिश्रित परिणाम मिलेगा। उच्च अधिकारियों से सहयोग तो मिलेगा, लेकिन जितनी उम्मीद है, उससे कम सहयोग मिलेगा। मन मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा। भाग्य से अधिक मेहनत पर भरोसा करने से सफलता मिलेगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों को नौकरी, व्यवसाय में मेहनत करनी पड़ेगी। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर चलना होगा। गलतफहमी से परेशानी आएगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देना पड़ेगा। नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
मकर राशि
बुध के अस्त होने से मकर राशि वालों के लिए विरोधी परेशानी पैदा कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। धैर्य और मेहनत से सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ न मिलने से निराश होंगे,लेकिन मेहनत और आत्मविश्वास से सफलता मिल सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए प्रेम और दांपत्य जीवन में चुनौतियां आएंगी। नए रिश्तों में गलतफहमी होगी। जोखिम न लें और बड़े निवेश करने से बचें। बच्चों की चिंता हो सकती है। मेहनत करने से धीरे-धीरे सफलता मिलेगी। परिवार में छोटी-छोटी बातों पर तनाव बढ़़ सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए पढ़ाई में दिक्कतें आएंगी। धैर्य से काम लेने पर धीरे धीरे सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में जल्दबाज़ी करने से बचना होगा। बिना सोचे लिए गए निर्णय से पछतावा होगा।

See also  Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, हाई कोर्ट ने एरियर भुगतान का रास्ता किया साफ