टीआरपी डेस्क। Pandey Family in Bollywood : बॉलीवुड का इतिहास बताता है कि खान, कपूर और बच्चन परिवार जैसे कुछ ही फिल्मी घराने लंबे समय तक इंडस्ट्री पर राज करते रहे हैं। कपूर खानदान से दर्जनों सितारे सामने आ चुके हैं, वहीं खान और बच्चन परिवार से भी पीढ़ी-दर-पीढ़ी कलाकारों ने खूब नाम कमाया है। अब इन्हीं में एक और पांडे परिवार तेजी से उभरता दिख रहा है। इस फिल्मी विरासत की शुरुआत अभिनेता चंकी पांडे से हुई और अब तक इस खानदान से 4 सितारे बॉलीवुड में सक्रिय हो चुके हैं।

90 के दशक का हिट नाम हैं “चंकी पांडे”

90 के दशक में तेजाब, आंखें, विश्वात्मा, जख्म जैसी सुपरहिट फिल्मों से मशहूर हुए चंकी पांडे अपने कॉमेडी टाइमिंग और गंभीर किरदारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने न सिर्फ हिंदी बल्कि तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। आज भी वह फिल्मों और OTT प्लैटफॉर्मस पर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। उनकी पत्नी भावना पांडे खुद एक्ट्रेस नहीं हैं, लेकिन Fabulous Lives of Bollywood Wives और Koffee With Karan जैसे शोज़ में नजर आने के बाद वे भी इंडस्ट्री में एक स्टाइल आइकन बन चुकी हैं।

See also  स्पोर्टी लुक में गजब ढा गईं शिल्पा शेट्टी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस “अनन्या पांडे”

चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे आज की युवा पीढ़ी की टॉप हीरोइनों में गिनी जाती हैं। उन्होंने पति पत्नी और वो, गहराइयां, ड्रीम गर्ल 2 जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई है। अनन्या सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं हैं, उन्होंने OTT पर भी खो गए हम कहां, Call Me Bae और CTRL जैसी हिट वेब सीरीज़ से दर्शकों को प्रभावित किया है। हाल ही में केसरी चैप्टर 2 में एक मजबूत वकील के किरदार ने उनके अभिनय की दायरे को साबित कर दिखाया है।

“अहान पांडे” ने डेब्यू में ही मचाया धमाल

Pandey Family in Bollywood : पांडे परिवार के नए सितारे अहान पांडे ने 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई मोहित सूरी की फिल्म सैयारा से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और अहान को उनके जबरदस्त इमोशनल अभिनय के लिए दर्शकों और समीक्षकों ने बहुत सराहा। उनके साथ नई एक्ट्रेस अनीत पड्डा भी नज़र आईं, लेकिन अहान का अभिनय खास तौर पर चर्चा में रहा।

See also  सीजी ब्रेकिंग: कोरबा में युवती से गैंगरेप, छात्रावास अधीक्षक सहित 3 गिरफ्तार

पांडे परिवार की अगली पीढ़ी भी तैयार

पांडे परिवार अब सिर्फ 1-2 चेहरों तक सीमित नहीं रहा। अनन्या और अहान के बाद परिवार से और भी नए चेहरे इंडस्ट्री में कदम रखने को तैयार बताए जा रहे हैं। इससे साफ है कि आने वाले समय में पांडे परिवार भी बॉलीवुड के बड़े फिल्मी घरानों की लिस्ट में शुमार हो सकता है।