टीआरपी डेस्क। Bank Holiday : सितंबर का महीना बस आने ही वाला है, ऐसे में कई लोगों की नजर बैंक की छुट्टियों पर है। क्यों कि सितंबर के महीने में कई पर्व और त्योहार है। जिसमें बैंक बंद रहेगी। इसी के अनुसार, लोग अपने कार्यों को निपटाने की योजना बना रहे हैं। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के बैंक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, सितंबर 2025 में विभिन्न राज्यों के बैंक 15 दिनों तक बंद रहेंगे। हालांकि, यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं और पूरे देश में एक समान रूप से लागू नहीं होती हैं।

Bank Holiday : यह महीना कई त्योहारों से भरा है, जिनमें ओणम, दुर्गा पूजा, ईद-ए-मिलाद, नवरात्रि स्थापना आदि शामिल हैं। इनके अलावा, पूरे भारत में बैंक सभी रविवारों के साथ-साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहेंगे। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख बैंक क्षेत्रीय छुट्टियों के अनुसार अपनी समय-सारिणी का पालन करेंगे।

See also  RBI: शनिवार-रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर सहित ये सुविधाएं रहेंगी जारी

सितंबर 2025 में बैंक अवकाशों की राज्यवार सूची (State Wise List of Bank Holidays in September 2025)

  • 3 सितंबर (बुधवार): रांची – कर्मा पूजा
  • 4 सितंबर (गुरुवार): कोच्चि, तिरुवनंतपुरम – पहला ओणम
  • 5 सितंबर (शुक्रवार): अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा – ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी/थिरुवोनम
  • 6 सितंबर (शनिवार): गंगटोक, जम्मू, रायपुर, श्रीनगर – ईद-ए-मिलाद/इंद्रजात्रा
  • 12 सितंबर (शुक्रवार): जम्मू, श्रीनगर – ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार
  • 22 सितंबर (सोमवार): जयपुर-नवरात्र स्थापना
  • 23 सितंबर (मंगलवार): जम्मू, श्रीनगर – महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन
  • 29 सितंबर (सोमवार): अगरतला, गंगटोक, कोलकाता – महा सप्तमी/दुर्गा पूजा
  • 30 सितंबर (मंगलवार): अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल, जयपुर, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना, रांची – महा अष्टमी/दुर्गा पूजा