रायपुर। राजधानी रायपुर में अब हेलमेट को लेकर सख्ती बरती जाएगी। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” (NO HELMET NO PETROL) अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह अभियान 1 सितंबर से शुरू होगा। एसोसिएशन ने इसे लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है और सहयोग की अपील की है।

रायपुर में हुई मीटिंग के दौरान यह प्रस्ताव पारित किया गया कि सड़क हादसों में सबसे ज्यादा चोटें सिर पर आती हैं, जो जानलेवा साबित हो सकती हैं। हेलमेट की अनदेखी लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रही है। इसी सामाजिक जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन ने यह अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।

एसोसिएशन का कहना है कि 1 सितंबर से रायपुर के किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इस निर्णय के पीछे उद्देश्य लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल धगट ने बताया कि सड़क हादसों में गंभीर चोटें आम बात हो गई हैं और अधिकतर मामलों में हेलमेट नहीं पहनने के कारण जान चली जाती है या व्यक्ति कोमा में चला जाता है। इसलिए अब सख्ती जरूरी हो गई है। हालांकि यह निर्णय फिलहाल रायपुर के लिए लागू होगा, लेकिन भविष्य में इसे पूरे प्रदेश में लागू करने की योजना है।

See also  कोरोना वायरस संकट के बीच चीन की अमानवीय हरकत जारी, दक्षिण पूर्व एशिया की 'गंगा' कही जाने वाली मेकांग नदी का पानी रोका, चार देशों में पड़ा सूखा

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।