ANK SHASHTRA टीआरपी न्यूज।
किसी भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन अंकों के आधार पर भी किया जाता है। इसके लिए व्यक्ति के जन्म दिनांक के जोड़ से मूलांक निकाला जाता है। किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 4 होगा। रविवार को 31 तारीख है और इस दिन जन्म लेने वाले यानी मूलांक 4 वाले जातकों को आने वाले दिनों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। किसी के साथ बहस न करें और धैर्यपूर्वक कार्य करते रहें। परिस्थितियां अनुकूल होती जाएगी।
वैवाहिक जीवन में परेशानी
मूलांक 4 वालों के लिए आने वाले दिनों में वैवाहिक जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के लिए एक-दूसरे के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना रखनी होगी। गलतफहमी होने पर मिलबैठकर बातचीत करके समस्याओं को सुलझाएं। रिश्तों में आपसी समझबूझ से काम लें। जीवनसाथी को पर्याप्त समय दें, उलाहना न दें। किसी भी समस्या के निवारण के लिए संवाद अवश्य करें। स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। नौकरी, व्यवसाय में ध्यान देते हुए निजी जीवन में संतुलन बनाकर चलें।
मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु
मूलांक 4 वाले व्यक्तियों का विवाह 28 से 32 की आयु के बीच होने की संभावना है। मूलांक 4 वालों को विवाह के लिए मानसिक रूप से तैयार होने में समय लगता है। वर्तमान में जिनकी उम्र 28 से अधिक है, उनका विवाह अगले वर्ष 2028 अथवा 29 में हो सकता है। मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु है, यह जीवन में उतार चढ़ाव लाता है। ऐसे जातक स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं, स्वच्छंद स्वभाव के चलते उनके विवाह में देरी होती है। ऐसे लोग जीवन के अनुभवों से सीखते हैं और मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार होने के बाद ही विवाह का निर्णय लेते हैं, इसीलिए विवाह होने में देर होती है।
शुभ जीवन साथी
मूलांक 4 वालों के लिए मूलांक 1, 5, 6, 7 और 8 वाले लोग अच्छे जीवन साथी साबित हो सकते हैं और वैवाहिक जीवन में स्थिरता और अनुकूलता का माहौल बनता है।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- पीला


