weather-update
weather-update

Cg Weather : मानसून में लग सकता है ब्रेक! जानिए आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

रायपुर. Cg Weather Update: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। राजधानी रायपुर में तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया। शाम होते ही हल्की बूंदाबादी हुई, जिससे मौसम थोड़ा सुहावना हो गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव जिले में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं दुर्ग में सबसे कम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों पर ब्रेक लग सकता हैं.

कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश

Cg Weather Update: मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, मानसून द्रोणिका अपने सामान्य स्थिति में बना हुआ है, जिसके कारण प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है. वहीं, राजधानी रायपुर में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.

See also  बिलासपुर से अयोध्या के लिए छूटी 'राम भक्तों' की स्पेशल ट्रेन, काशी विश्वनाथ के भी होंगे दर्शन!

 बस्तर से आई तबाही की तस्वीरें

Cg Weather Update: पिछले दिनों बस्तर संभाग के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई थी। जिसकी तस्वीर सामने आई है। बीजापुर, दंतेवाड़ा, , सुकमा और बस्तर में बाढ़ के बाद की तस्वीरें सामने आई हैं। यहां 200 से ज्यादा मकान ढह गए। 2000 से ज्यादा प्रभावित लोगों को राहत शिविर में शिफ्ट किया गया है. अब तक 5 लोगों की मौत भी हो चुकी है.

 स्टेट हाईवे 5 पर टूटा पुल

Cg Weather Update: बारसूर में स्टेट हाईवे 5 पर पुल टूट गया है, टूटे पुल पर अब सीढ़ी बांधकर ग्रामीण आना जाना कर रहे हैं. बता दें कि नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर के 55 से 60 गांवों के ग्रामीण अपनी रोजमर्रा के सामानों के लिए बारसूर साप्ताहिक बाजार पहुंचते हैं।