TODAY HOROSCOPE टीआरपी न्यूज।
देशभर में राधा अष्टमी पर्व 31 अगस्त को धूमधाम से मनाएंगे। रविवार के दिन अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, वैधृति योग, विष्कुंभ योग, विष्टि करण और बव करण योग का निर्माण हो रहा है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रविवार का दिन 6 राशि वालों के लिए विशेष शुभदायी होगा। इन राशि वालों पर राधारानी और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बरसेगी। नौकरी, व्यवसाय, पढ़ाई में सफलता मिलेगी। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी और बिगड़ चुके संबंध सुधरेंगे। आइए जानते हैं राधा अष्टमी के दिन किन 6 राशि वालों का भाग्य प्रबल होगा। अन्य छह राशि वालों का राशिफल कैसा होगा?


इन 6 राशि वालों को विशेष लाभ


वृषभ- वृषभ राशि के लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिश्रम का फल मिलेगा। नया कार्य शुरू होगा। जमीन, जायदाद में निवेश करने से विशेष लाभ होगा। अविवाहितों के रिश्तों की बात आगे बढ़ेगी।


सिंह – रिश्तों में मधुरता आएगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और जीवन में सकारात्मकता आएगी। रचनात्मक कार्य करें। कार्यों में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जीवनसाथी से मनमुटाव दूर होंगे, संबंध सुधरेंगे।

See also  कल है ज्येष्ठ पूर्णिमा: खुशहाली के लिए करें ये 5 काम, भूलकर भी न करें पैसों का लेन-देन


तुला – किसी बड़ी कंपनी में नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। जो लोग कुछ हटकर करना चाहते हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। वैवाहिक संबंध सुधरेंगे। आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। फिजूलखर्च पर नियंत्रण रखें।


वृश्चिक – व्यवसाय और नौकरी में प्रगति के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नया अवसर और व्यवसाय करने वालों का कार्यक्षेत्र बढ़ेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए यह दिन काफी अच्छा साबित होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नया कार्य शुरू करने के लिए जान पहचान वालों से मदद मिलेगी। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा।


मकर – करियर संबंधी नई खुशखबरी मिल सकती है, जिस कार्य के लिए कई दिनों से कोशिश कर रहे थे, वह कार्य पूरा हो सकता है। जीवन में सकारात्मक विचारों से आगे बढ़ेंगे। दूसरों की कद्र करेंगे तो आपको भी मान सम्मान मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली छाएगी।


.कुंभ – नई शुरूआत के लिए दिन अच्छा है। कोई नया व्यवसाय या नई नौकरी की शुरूआत कर सकते हैं। व्यस्तता बढ़ेगी और नए लोगों से मुलाकात होगी। नए मददगार दोस्त बनेंगे। समाज में प्रभाव, मान सम्मान बढ़ेगा। लोग आपसे जुड़ना पसंद करेंगे।

See also  Horoscope 25 January 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें क्या कहते है आपके सितारे


अन्य छह राशिफल का दिन कैसा रहेगा


मेष राशि – अविवाहित लोगों के लिए दिन निराशाजनक होगा। घर में कलह होगी। विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन मध्यम रहेगा।


मिथुन राशि -विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार में कलह होने पर घरवालों के सामने आपका जीवनसाथी आपका पक्ष लेगा।


कर्क राशि – विवाहित और अविवाहित दोनों जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शादीशुदा जातकों के रिश्तों में सुधार होगा। वहीं, अविवाहितों की रिश्तों की बात आगे बढ़ेगी।


कन्या राशि – अविवाहितों को उनका मनपसंद जीवनसाथी चुनने मदद मिलेगी। माता-पिता का बच्चों के साथ मनमुटाव होगा। इससे चिंता बढ़ेगी।


धनु राशि – विवाहित जीवन में संबंध सुधरेंगे। कोई बड़ी परेशानी आपके या आपके साथी के जीवन में नहीं आएगी।


मीन राशि – दांपत्य जीवन में समझदारी से काम लेना होगा। जीवनसाथी से संबंधों को लेकर तनाव को संयम से सुलझाएं। अन्यथा घर में कलह बढ़ेगा।