टीआरपी डेस्क।Bullet Train: देश में बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को घोषणा की , दक्षिण भारत में बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए सर्वे का आदेश दिया गया है। नायडू ने कहा कि प्रस्तावित बुलेट ट्रेन नेटवर्क दक्षिण भारत के चार बड़े शहरों हैदराबाद, चेन्नई, अमरावती और बेंगलुरु को जोड़ेगा।

Bullet Train: बहुत जल्द दक्षिण भारत में बुलेट ट्रेन आने वाली है। इसके लिए सर्वे का आदेश दे दिया गया है। हैदराबाद, चेन्नई, अमरावती और बेंगलुरु इन चार शहरों की आबादी पांच करोड़ से अधिक है और यह दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए, दक्षिण भारत में बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए सर्वे का आदेश दिया है।

बुलेट ट्रेन की खासियत

Bullet Train: वैसे तो, देश में बुलेट ट्रेन हाई स्पीड में चलने वाली ट्रेन के रूप में जानी जाती है. लेकिन, इसके अन्य खासियत की बात करें तो, बुलेट ट्रेन को 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के लिए डिजाइन की जाती है. जिससे लोगों के समय की काफी ज्यादा बचत हो जाती है. इधर, दूसरी ओर अगर बुलेट ट्रेन की अन्य सुविधाओं पर गौर की जाए तो, हाई स्पीड के अलावा इसकी सीटिंग काफी कंफर्टेबल होती है. इसके अलावा बेहतरीन टॉयलेट और अन्य सुविधाओं के चलते इसमें सफर करना काफी आरामदायक होता है.

See also  खबर जरा हट के : भीख मांगकर मंदिर को दान किए 8 लाख

Bullet Train: बता दें कि, बेहद ही कम समय में घंटों का सफर बुलेट ट्रेन के जरिये पूरा किया जा सकता है. इसके साथ ही बुलेट ट्रेनों में सुरक्षा प्रणालियां और तकनीकें भी शामिल होती हैं, जैसे कि स्वचालित ब्रेक और टकराव को लेकर अलर्ट दी जाती है, जिससे की इस ट्रेन की सुरक्षा और बढ़ जाती है. यह एक खास वजह है, जिससे सफर करने वाले यात्री बेफिक्र होकर यात्रा करते हैं. बता दें कि, यह ट्रेन पर्यावरण के अनुकूल भी माना जाता है. दरअसल, बुलेट ट्रेन कम ऊर्जा का उपयोग करती है, जिससे कार्बन का उत्सर्जन भी कम होता है.