महासमुंद। जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, जेराभरन के धान उपार्जन केन्द्र डोंगरीपाली (छ) में 4426.78 क्विंटल धान कीमत करीब 1.37 करोड़ तथा पुराना बारदाना 10293 नग कीमत 2.57 लाख रुपए कुल करीब 1.40 करोड़ रुपए के धान व बारदाने का शॉर्टेज मामले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सांकरा के ब्रांच मैनेजर प्रमोद मांझी की रिपोर्ट पर धान खरीदी प्रभारी कम्प्यूटर ऑपरेटर भारत मांझी एवं समिति प्रबंधक ओमप्रकाश नायक के विरूद्ध सांकरा थाने में बीएनएस की धारा 3 5, 316-3, 316-5, 318-3 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

ब्रांच मैनेजर मांझी ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने सहकारिता निरीक्षक तथा खाद्य निरीक्षक पिथौरा के साथ जेराभरन सोसायटी के उपार्जन केन्द्र डोंगरीपाली की जांच की थी। जांच में 4426.78 क्विंटल धान प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर से कुल कीमत करीब 1.37 करोड़ रुपए तथा पुराना बारदाना 10293 नग कम पाया गया। प्रति नग 25 रुपए की दर से 257325 रुपए मिलाकर कुल करीब 1.40 करोड़ रुपए के धान व बारदाने का शॉर्टेज मिला है। प्रभारी व कम्प्यूटर ऑपरेटर भारत मांझी व समिति प्रबंधक ओमप्रकाश नायक इस मामले दोषी पाये गये हैं। पुलिस ने ब्रांच मैनेजर की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया है। अब दोनों की गिरफ़्तारी की जाएगी।

See also  तबादलों में खामियां होने लगी उजागर, दो जिलों में तबादले किये गए निरस्त, हाईकोर्ट ने इस जिले में शिक्षक के ट्रांसफर पर लगायी रोक