टीआकपी डेस्क। SCO Summit : चीन के तियानजिन में SCO समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग के साथ मुलाकात से अमेरिका की बढ़ती टेंशन साफ दिखने लगी है। अमेरिक के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो ने इसे लेकर जो बयान दिया है, उससे उनकी बौखलाहट साफ नजर आ रही है।

चीन के तियानजिन में SCO समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ मुलाकात देखकर अमेरिकी सरकार खासा टेंशन में आ गई है। भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो ने एक बार फिर नई दिल्ली पर हमला बोला है। नवारो ने इस बार चीन के साथ भारत के मेलजोल को लेकर आपत्ती जताई है।

पीटर नवारो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘महान नेता’ बताते हुए कहा कि वे समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर मोदी पुतिन और जिनपिंग जैसे तानाशाहों के करीब क्यों आ रहे हैं।नवारो ने कहा, ‘यह शर्मनाक है कि मोदी, जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता हैं, वे दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह पुतिन और जिनपिंग के साथ जा रहे हैं। इसका कोई मतलब नहीं बनता, खासकर तब जब भारत का चीन के साथ दशकों से कोल्ड और कभी-कभी हॉट वॉर चलता आ रहा है।’

See also  प्रियंका गांधी वाड्रा के धरना प्रदर्शन खत्म करने के बाद सीएम का UP दौरा रद्द

उल्टी पड़ रही ट्रंप की चाल

नवारो ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में तीनों नेताओं की मुलाकात के बाद यह बयान दिया है। SCO समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति पुतिन और शी जिनपिंग को एक-दूसरे से बातचीत और हंसी-मजाक करते हुए देखा गया। इसके बाद मोदी और पुतिन एक ही कार में सवार होकर द्विपक्षीय बैठक के लिए पहुंचे थे।

SCO Summit : दरअसल भारत की चीन से इस नई करीबी की वजह ट्रंप सरकार ही है। डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारतीय सामान पर 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद ही भारत और चीन के बीच बातचीत का नया सिलसिला शुरू हुआ है। हालांकि ट्रंप प्रशासन की दलील है कि रूसी तेल खरीदकर भारत यूक्रेन के खिलाफ रूसी जंग को फंडिंग कर रहा है।