टीआरपी डेस्क। फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जी ले ज़रा’ (Jee Le Zaraa) को लेकर एक बार फिर उम्मीद जगी है। प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म का ऐलान 2021 में हुआ था, लेकिन अब तक शूटिंग शुरू नहीं हो पाई है। हालांकि, खुद फरहान ने अब भरोसा दिलाया है कि यह फिल्म सिर्फ रुकी है, रुक नहीं गई।

एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में फरहान ने स्पष्ट किया कि ‘जी ले ज़रा’ को ठंडे बस्ते में नहीं डाला गया है, बल्कि यह फिलहाल बैक बर्नर पर है। उनके शब्दों में, “ये फिल्म ज़रूर बनेगी। स्क्रिप्ट तैयार है, म्यूजिक रिकॉर्ड हो चुका है और लोकेशन की तलाश भी पूरी कर ली है।”

कास्टिंग पर सस्पेंस बरकरार
फरहान ने भले ही कास्ट को लेकर कोई ठोस जानकारी न दी हो, लेकिन उन्होंने यह संकेत जरूर दिया कि ऑरिजनल स्टारकास्ट की वापसी की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, “मैं अभी कास्ट पर कुछ नहीं कह सकता, लेकिन इतना यकीन दिला सकता हूं कि फिल्म बनेगी।”

See also  मोदी सरकार को तगड़ा झटका, 26 तिमाहियों के निचले स्तर पर देश की जीडीपी

इस प्रोजेक्ट में देरी का सबसे बड़ा कारण रहा है तीनों लीड एक्ट्रेसेज़ का बिजी शेड्यूल। आलिया भट्ट ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि सभी की डेट्स को सिंक करना बेहद चुनौतीपूर्ण है, लेकिन इरादों में कोई कमी नहीं है।

फरहान का डायरेक्टोरियल कमबैक

‘जी ले ज़रा’ फरहान अख्तर के डायरेक्शन में वापसी का जरिया बन सकती थी, लेकिन फिलहाल वह ‘डॉन 3’ में व्यस्त हैं, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उधर, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के पास भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।