टीआरपी डेस्क। राजस्थान के कार्मिक विभाग ने अधिकारियों की तबादला और कार्रवाई संबंधी अहम आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत दो आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, जबकि तीन RAS अधिकारियों को एपीओ (Awaiting Posting Orders) किया गया है।

आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
तबादले में आईपीएस अधिकारी आदर्श सिद्धू को पाली का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले आरएसी की 12वीं बटालियन, दिल्ली में कमांडेंट के पद पर तैनात थे।

वहीं, उनकी पूर्व तैनाती वाली जगह पर अब आईपीएस केवल राम राव को नियुक्त किया गया है। केवल राम राव इससे पहले सीआईडी (मानवाधिकार), जयपुर में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे।

तीन RAS अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

See also  कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी