टीआरपी डेस्क। GST Council Meeting : जीएसटी काउंसिल की बैठक शुरू हो चुकी है। जिसमें टैक्स को लेकर अहम फैसले लिए जाएंगे। बैठक की खास बात ये हैं कि, इसमें जीएसटी रिफॉर्म को लेकर फैसला हो सकता है।

GST Council Meeting : सूत्रों के मुताबिक, टैक्स स्लैब के बदलने से कई वस्तुओं में टैक्स छूट मिलेगी। वहीं कुछ वस्तुएं महंगी भी हो जाएगी। वहीं, टैक्स स्लैब के बदलने से कई वस्तुओं को टैक्स से छूट मिलेगी। जिसमें खाद्य सामाग्री समेत चिकित्सीय उपकरण तक शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ आयटम पर 0 % से 5 % तक टैक्स लग भी सकता है।

जानिए किन वस्तुओं पर मिलेगा राहत ?

GST Council Meeting : जीएसटी रेट में कटौती की वजह से कुछ सामान मंहगा हो सकता है। सरकार हानिकारक वस्तुओं पर टैक्स रेंट बढ़ाने की प्लानिंग कर रही है। जैसे कि, शराब और अन्य चीजें इसमें शामिल है। वहीं, लग्जरी वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाया जा सकता है। साथ ही, पेट्रोलियम, गोल्ड और डायमंड पर टैक्स पहले के सामान रह सकते हैं।

See also  मोदी-पवार की मीटिंग खत्म, एनसीपी को केंद्र में बड़ा रोल देने की बात,सोनिया बोलीें.'नो कॉमेंट्स'

GST Council Meeting : खाद्य सामाग्रियों पर शून्य से 5 फीसद तक टैक्स लग सकता है। सूत्रों के मुताबिक, पनीर, पिज्जा ब्रेड, खाखरा, चपाती और रोटी जैसी वस्तुओं पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। ऐसे ही स्टेशनरी, चिकित्सा उपकरण और दवाइयों को टैक्स के दायरे से बाहर किया जा सकता है, या 5 फीसद टैक्स लगाया भी जा सकता है। मार्केट एक्सपर्ट की माने तो जीएसटी रिफॉर्म के कारण केंद्र और राज्य सरकार को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। केंद्र और राज्य सरकारों के राजस्व में 0.7-1.8 ट्रिलियन के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।