Hockey Asia Cup 2025: एशिया कप में टूटा भारत का जीत का सिलसिला, कोरिया के खिलाफ बराबरी पर रहा मुकाबला
Hockey Asia Cup 2025: एशिया कप में टूटा भारत का जीत का सिलसिला, कोरिया के खिलाफ बराबरी पर रहा मुकाबला

Hockey Asia Cup 2025: नई दिल्ली। भारत पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप हॉकी के सुपर चार मैच में दक्षिण कोरिया को 2-2 से ड्रॉ पर रोका। मैच शुरू होने से पहले ही बारिश शुरु होने के कारण मुकाबला देरी से शुरू हुआ। पहले क्वार्टर में हार्दिक सिंह ने भारत के लिए पहला गोल किया। इसके बाद कोरिया ने लगातार दो गोल करके बढ़त बनाई, हालांकि भारत के लिए चौथे क्वार्टर मनदीप सिंह ने गोल करके मुकाबला बराबर किया।

Hockey Asia Cup 2025: बारिश बंद होने के बाद जब मैच शुरू हुआ तो भारत को दूसरे मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम उसका फायदा नहीं उठा सकी। हार्दिक सिंह ने आठवें मिनट में मैच का पहला गोल किया। इसके साथ ही भारत ने सुपर-4 मुकाबले में बढ़त बनाई। हालांकि कोरिया ने पेनल्टी स्ट्रोक को भुनाया और गोल करके स्कोर बराबर किया।

Hockey Asia Cup 2025: पहले क्वार्टर के खत्म होने से ठीक पहले कोरिया ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। यांग जिहुन (12वें मिनट) और ह्योनहोंग किम (14वें मिनट) ने लगातार गोल करके कोरिया को आगे कर दिया। मनदीप सिंह (52वें मिनट) ने अंतिम क्वार्टर में बराबरी हासिल की और भारत को एक अंक दिलाया। इस मुकाबले से पहले भारत ने टूर्नामेंट में लगातार तीन मैच जीते थे लेकिन कोरिया के खिलाफ टीम ने कई बार गोल करने के मौके गंवाए, जिसका खामियाजा उसे ड्रॉ से भुगतना पड़ा है।

See also  Good News: अगस्त तक देश में शुरू हो सकती है 5G इंटरनेट सेवा,TRAI की सिफारिशों का इंतजार