भोपाल। Bhopal drugs case: राजधानी भोपाल में बहुचर्चित ड्रग्स तस्करी के आरोपी मछली परिवार और उसके करीबियों की परेशानी कम नहीं हो रही है। पशुपालन के 99 एकड़ जमीन कब्जा मामले में गोविंदपुरा एसडीएम ने सीमांकन रिपोर्ट कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सौंप दी है। रिपोर्ट में डायमंड सिटी की एक एकड़ से ज्यादा जमीन सरकारी है।

जानकारी के मुताबिक शारिक मछली परिवार की ओर से कॉलोनी के लिए सड़क काटी जा रही है। वह भी पशुपालन विभाग की जमीन पर है। जिससे प्रशासन रास्ते को जल्द बंद कर सकता है। जबकि, 6 एकड़ सरकारी जमीन पर स्कूल, हॉस्टल समेत कई कारोबार खड़ा कर दिया है।

रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपने के बाद प्रशासन इस मामले में कब्जाधारियों को नोटिस जारी करेंगा। बता दें कि, पशुपालन विभाग ने अपनी जमीन पर कब्जे की आशंका जताई थी। जिसके बाद सर्वे कार्य कराया गया, तब जाकर इसका खुलासा हुआ।

See also  गृहणी बनीं लखपति बिजनेस वुमन