भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के “आदिवासी हिंदू नहीं” वाले बयान पर मध्यप्रदेश की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से हिंदू और हिंदुत्व के विरोध में रही है। उन्होंने कांग्रेस से माफी की मांग की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने हिंदुत्व का मजाक उड़ाया, मणिशंकर अय्यर की अपनी थ्योरी है और स्टालिन से लेकर रेड्डी तक ने सनातन धर्म को मच्छर-डेंगू बताया। अब नेता प्रतिपक्ष कह रहे हैं कि आदिवासी हिंदू नहीं हैं।

सीएम ने कहा कि यह शर्मनाक है। राजनीति करें लेकिन हिंदुत्व पर सवाल उठाना जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। यही कारण है कि कांग्रेस की हालत खराब हो रही है। कांग्रेस को आत्मचिंतन कर माफी मांगनी चाहिए।

See also  बारिश से बेहाल मायानगरी : अब तक 7 की मौत, 200 से ज्यादा प्रभावित, थमी मुंबई की रफ्तार