रायगढ़ जिले में एक ग्रामीण चिकित्सा सहायक ने फर्जी दस्तावेज लगाकर अपना ट्रांसफर कराने की कोशिश की। आरोपी रामसेवक साहू ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ का कथित ट्रांसफर आदेश विभाग में प्रस्तुत किया, जिसमें उसका स्थानांतरण जतरी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छुरीकला, जिला कोरबा दर्शाया गया था।

जब आरोपी को कार्यमुक्त किया गया, तब उच्च विभाग रायपुर से जानकारी मिली कि रामसेवक साहू का कोई ट्रांसफर आदेश जारी ही नहीं हुआ है। जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज लगाकर ट्रांसफर कराया था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चिकित्सा सहायक रामसेवक साहू के खिलाफ धारा 318(4)-BNS, 336 (3)-BNS और 338-BNS के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है और पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

See also  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने विस अध्यक्ष रमन सिंह से की मुलाकात