सूरजपुर। Big News: छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) में महिला एवं विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े (Women and Development Minister Laxmi Rajwade) और उनके परिवार को घोटाले में फंसाने सहित जान से मारने की धमकी मिली थी।

मामले में मिली शिकायत के बाद पुलिस ने जांच करते हुए कार्रवाई की, और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Big News: जानकारी के मुताबिक, कसकेला निवासी रवि यादव ने भटगांव थाने में लिखित शिकायत की थी। जिसमें उसने बताया कि, गांव के ही रहने वाले रविंद्र यादव ने मंत्री राजवाड़े और उनके परिवार को घोटाले में फंसाने समेत जान से मारने की धमकी दी है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लिया। जिसके बाद पुलिस को दिया गया शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  

See also  IED विस्फोट से नाबालिग हुआ घायल, माओवादियों ने लगा रखा था विस्फोटक