टीआरपी डेस्क। आज रात 9 बजकर 58 मिनट से 1 बजकर 26 मिनट तक साल का अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। खास बात यह है कि यह खगोलीय घटना भारत में भी दिखाई देगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण को अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान कुछ विशेष सावधानियां बरतना आवश्यक है।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें?

  • भगवान की मूर्तियों को न छुएं, मंदिर को लाल या पीले कपड़े से ढक दें।
  • तुलसी, पीपल और बरगद जैसे पवित्र पेड़ों को न छुएं।
  • झगड़ा या वाद-विवाद करने से बचें।
  • चाकू, सुई, कैंची जैसी नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल न करें।
  • नाखून और बाल काटना वर्जित है।
  • गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें और नुकीली चीजें हाथ में न लें।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें?

  • चावल, दूध, घी, सफेद वस्त्र और चांदी का दान करें।
  • शिवजी का महामृत्युंजय मंत्र और चंद्र मंत्र का जाप करें।
  • धार्मिक ग्रंथों का पाठ करें, इससे मानसिक शांति और सकारात्मकता बढ़ती है।
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान अवश्य करें, यह नकारात्मकता दूर करता है।
See also  शरद पूर्णिमा- इस तरह करें पूजा होगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

भारत में कहां दिखाई देगा ग्रहण?

पूर्ण चंद्र ग्रहण (ब्लड मून) का नजारा रात 11:00 बजे से 12:22 बजे तक अपने चरम पर होगा। यह दृश्य दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, भुवनेश्वर, भोपाल, नागपुर और रायपुर सहित देशभर के प्रमुख शहरों से देखा जा सकेगा।