बीजापुर। पत्रकार मुकेश चंद्रकार हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्रकार के चट्टानपारा स्थित बाड़े पर सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। आठ माह पहले हुए इस हत्याकांड में मुकेश चंद्रकार की हत्या कर उनका शव सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया था।
हत्या के बाद पूरे पत्रकार समुदाय ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पहले फारेस्ट लैंड में बने प्लांट को ध्वस्त किया गया था और अब राजस्व व नगर पालिका अमले ने अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि अवैध अतिक्रमण और कानून के उल्लंघन पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि 1 जनवरी 2025 को बीजापुर में मुकेश चंद्रकार की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी सुरेश चंद्रकार को 5 जनवरी 2025 को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था। वह और उसके दो सहयोगी फिलहाल जेल में बंद हैं। अब आठ महीने बाद प्रशासन की इस कार्रवाई को मामले में बड़ा कदम माना जा रहा है।



