टीआरपी डेस्क। Police Commissioner System : राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। DGP अरुणदेव गौतम ने शासन के निर्देश पर 7 वरिष्ठ IPS अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी को कमिश्नर सिस्टम का ड्राफ्ट तैयार करने और उसके क्रियान्वयन की रणनीति बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अधिकारियों को कमेटी में शामिल किया गया

इस कमेटी का नेतृत्व सीनियर ADG प्रदीप गुप्ता करेंगे। ADG प्रदीप गुप्ता के साथ कुछ अधिकारियों को भी सदस्य बनाया गया है

  • अजय यादव
  • अमरेश मिश्रा
  • ध्रुव गुप्ता
  • अभिषेक मीणा
  • संतोष सिंह
  • प्रभात कुमार

कमिश्नर प्रणाली के ड्राफ्ट पर काम शुरू

कमेटी के गठन के साथ ही रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली की दिशा में काम ने रफ्तार पकड़ लिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे लॉ एंड ऑर्डर नियंत्रण में आएगा और आपात स्थिति में पुलिस को ज्यादा अधिकार मिलेंगे।

See also  छत्तीसगढ़ सरकार 1800 बांग्लादेशी घुसपैठियों को BSF को सौंपेगी, पाक नागरिकों की भी सूची तैयार

कमेटी ने पुलिस कमिश्नर प्रणाली के ड्राफ्ट पर काम शुरू कर दिया है। चर्चा इस बात पर भी हो रही है कि क्या इसे छत्तीसगढ़ पुलिस एक्ट 2007 के तहत लागू किया जाए या फिर नया कानून/अध्यादेश लाया जाए।

1 नवंबर से शुरू हो सकता है कमिश्नर सिस्टम

सरकार की मंशा है कि 1 नवंबर (राज्योत्सव) के मौके पर रायपुर में कमिश्नर प्रणाली की औपचारिक शुरुआत की जाए। अगर विधानसभा सत्र से पहले कानून लाना संभव नहीं हुआ तो राज्यपाल से अध्यादेश जारी कराने का विकल्प अपनाया जा सकता है।

राजधानी रायपुर में तेजी से बढ़ती आबादी और अपराध नियंत्रण के लिए लंबे समय से पुलिस कमिश्नर मॉडल की मांग की जा रही थी। अब सरकार इसे प्राथमिकता के आधार पर लागू करने की दिशा में सक्रिय हो गई है।

Police Commissionerate System : पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने का उद्देश्य अपराध नियंत्रण, बेहतर प्रशासनिक निर्णय और तेज एक्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इससे पुलिस को न केवल अधिक अधिकार मिलेंगे, बल्कि जवाबदेही भी बढ़ेगी। राज्य सरकार इस ऐतिहासिक बदलाव को समय पर लागू करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है।

See also  CGPSC Recruitment Scam : PSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार, CBI ने की बड़ी कार्रवाई