टीआरपी डेस्क। Iphone 17 launch : Apple ने मंगलवार को Iphone 17 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में Iphone 17, Iphone 17 Air, Iphone 17 Pro और Iphone 17 Pro Max शामिल हैं। कंपनी ने बिना अपग्रेडेड डिजाइन के इनमें अब तक की सबसे बड़ी बैटरी दी है। इसके अलावा, कंपनी खास कैमरा अपग्रेड दे रही है। साथ ही, मौजूदा डिवाइसेज के मुकाबले, यूजर्स को Apple इंटेलिजेंस के साथ बेहतर रियल-लाइफ यूसेज मिलेगा। तो आइए जानते हैं Iphone 17 सीरीज में कौन से नए फीचर्स हैं।

डिसेप्ले, कैमरा और मेमोरी

Apple ने Iphone 17 Pro में 6.3 इंच और Iphone 17 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया है। यह 120Hz Pro मोशन डिस्प्ले है। यह ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले सपोर्ट के साथ भी आता है। इस एंटी-रिफ्लेक्टिव डिस्प्ले के अलावा, इसमें एल्युमीनियम फिनिश डिजाइन दिया गया है। इस मोबाइल की चौड़ाई 8.7 mm है। कंपनी ने पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए A19 Pro चिपसेट भी दिया है। साथ ही, 12GB तक RAM भी दिया गया है।

See also  Namo Bharat Train : पहली बार एक ही ट्रैक पर दौड़ेगी मेट्रो और नमो भारत ट्रेन, जानिए इसकी खासियत

वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम

कंपनी ने प्रो मॉडल्स में पहली बार वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया है। मोबाइल में 48 मेगा पिक्सल फ्यूजन कैमरा, 48 मेगा पिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर और 48 मेगा पिक्सल टेलीफोटो सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जो डुअल वीडियो रिकॉर्डिंग के अलावा 8 गुना तक ऑप्टिकल ज़ूम और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सेंटर स्टेज में 24 मेगा पिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

अब तक का ज्यादा बैटरी बैकअप

Iphone 17 launch : बैटरी की बात करें तो Iphone 17 Pro में 3700 Mah की बैटरी और 17 Pro Max में लगभग 5000 Mah की बैटरी दी गई है। इसमें रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही, मैक्स मॉडल में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी दी गई है। यह केवल e-Sim डिवाइस है।

Iphone 17 Pro और 17 Pro Max की कीमतें