टीआरपी डेस्क। दिल्ली से सिंगापुर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2380 उस वक्त चर्चा में आ गई जब टेकऑफ से पहले ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई। बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर में एयर कंडीशनिंग और बिजली की सप्लाई ठप हो गई, जिससे 200 से ज्यादा यात्रियों को करीब दो घंटे तक विमान के अंदर इंतजार करना पड़ा।

अखबार से हवा करते दिखे यात्री

गर्मी और उमस से परेशान यात्री सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते नजर आए, जिनमें कई लोग अखबार और मैगजीन से पंखा से हवा करते दिखे। यात्रियों के मुताबिक, दो घंटे तक किसी भी तरह की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। बाद में सभी यात्रियों को विमान से उतारकर टर्मिनल में भेजा गया।

एयर इंडिया की चुप्पी

मामले को लेकर एयर इंडिया की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यात्रियों ने क्रू मेंबर्स पर जानकारी न देने और लापरवाही का आरोप लगाया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर नाराजगी जताते हुए लोगों ने एयर इंडिया से जवाब और मुआवजे की मांग की है।

See also  कलिंगा विश्वविद्यालय में शान से लहराया तिरंगा, 71वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन