टीआरपी डेस्क। Hindi Yugm Utsav 2025 : राजधानी रायपुर में साहित्य प्रेमियों के लिए 2 दिवसीय ‘हिंद युग्म उत्सव 2025’ आयोजित होने जा रहा है, इस आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ पहली बार इस अनोखे उत्सव का साक्षी बनेगा। आगामी 20 और 21 सितम्बर को रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कहानियों, कविताओं, संगीत और कला का संगम देखने को मिलेगा।

यह आयोजन कई मायनों में बहुत खास है। जिसमें कई बड़े नामचीन साहित्यकारों को लोग सुन सकेंगे। कार्यक्रम में मानव कौल, राहगीर, फैजल मलिक (पंचायत फेम), परितोष त्रिपाठी, नीलोत्पल मृणाल जैसे कई और बहुप्रतिष्ठित लेखकों को करीब से जानने और सुनने का मौका मिलेगा।

Hindi Yugm Utsav 2025 : ‘हिंद युग्म उत्सव 2025’ वर्तमान समय के अतिप्रसिद्ध और महान साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को केंद्र में रखकर आयोजित हो रहा है। जिसमें विनोद कुमार शुक्ल की लिखी कविताओं की नाट्य प्रस्तुतियां होगी, साथ ही उन पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा इस आयोजन में शामिल हो रहे साहित्यप्रेमियों को किताबों की दुनिया, इसके नए ट्रेंड पर परिचर्चाएं, लेखकों से मुलाकात, सिने-अभिनेताओं और सिनेमा-विशेषज्ञों से बातचीत और मुलाकात का मौका मिल सकता है।

See also  अब सीएम पलानीस्वामी का बड़ा ऐलान, जनता को मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी कोरोना वैक्सीन

कार्यक्रम में हिन्दवी के ‘कैंपस कविता’ कार्यक्रम का विशेष आयोजन, ओपन माइक ‘छत्तीसगढ़: मंच खुला है’ का डेडीकेटेड मंच, जहां 200 से अधिक नई प्रतिभाएं अपनी प्रस्तुतियां देंगी, संगीतमय शाम, स्टैंड-अप कॉमेडी, बच्चों एवं बड़ों के लिए टेराकोटा, पेंटिंग इत्यादि की कार्यशालाएं, देशभर के सभी महत्वपूर्ण प्रकाशकों की किताबों की प्रदर्शनियां, बिक्री के स्टॉल, AI (आर्टिफिशियल इंटिजेंस) पर विशेष-सत्र एवं प्रस्तुति, नई किताबों का लोकार्पण, आने वाली किताबों को कवर रिलीज, स्टोरीटेलिंग, लाइव-सिंगिंग का विशेष सत्र जैसे कई महत्वपूर्ण स्लॉट निर्धारित किए गए हैं जिसमें शामिल होने का मौका आपको भी मिल सकता है।

Hindi Yugm Utsav 2025 : इस आयोजन में छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी, जहां छत्तीसगढ़ राज्य के लोकनृत्य, लोकगायन, लोक-कलाओं का प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ राज्य की लोक कलाकृतियों के कलाकारों द्वारा बनी पेंटिंग, मूर्ति, क्राफ्ट इत्यादि का प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ राज्य के लोक व्यंजनों के स्टॉल, हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।