टीआरपी डेस्क। Placement Camp : बलौदाबाजार जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 12 सितम्बर 2025 को एक विशेष प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप लाईवलीहुड कॉलेज, सकरी में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगा।

इस प्लेसमेंट कैंप में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग ले रही हैं। मिसो कोरियर ऑफिस, बलौदाबाजार द्वारा डिलिवरी बॉय के 6 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण रखी गई है और आयुसीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 से 15,000 रुपये तक वेतन मिलेगा।

Placement Camp : शांता टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा विभिन्न तकनीकी पदों जैसे मैकेनिकल इंजीनियर, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, हेल्पर, मार्केटिंग, क्रेन व हाइड्रा ड्राइवर तथा मशीन ऑपरेटर के लिए कुल 75 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.टेक और एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 10,000 से 30,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन पदों के लिए कार्यस्थल रायपुर के उरला क्षेत्र में होगा।

See also  हेड कांस्टेबल की बेटी की आत्महत्या का मामला, आईसी मार्ट संचालक राजस्थान से गिरफ्तार

टैंगो सिक्योरिटी सर्विसेस, रायपुर द्वारा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 5 और सिक्योरिटी गार्ड के 30 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं या 12वीं पास अभ्यर्थी पात्र होंगे। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है तथा वेतनमान 14,000 से 18,000 रुपये तक रहेगा। कार्यक्षेत्र रायपुर व रायगढ़ रहेगा।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार या दूरभाष क्रमांक 07727-299443 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।