Big Breaking: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच जारी है। बासागुड़ा और गंगालूर थाना क्षेत्र की सीमा पर दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार यह मउठभेड़ गुरुवार से जारी है।
अब तक सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मौके से शव और 303 रायफल बरामद की गई है। जवानों ने पूरे इलाके को घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन जारी है।
इससे एक दिन पहले गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली थी। मैनपुर थाना क्षेत्र के मटाल पहाड़ी में हुई मुठभेड़ में 1 करोड़ के इनामी नक्सली मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली मारे गए थे। बालकृष्ण ओडिशा स्टेट कमेटी का सचिव था। सभी के शव बरामद कर लिए गए थे।



