टीआरपी डेस्क। JD Suspended : स्कूल शिक्षा विभाग ने दुर्ग शिक्षा संभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर हेमंत उपाध्याय को निलंबित कर दिया है। उनके आदेश में लिखा है कि जेडी ने अनियमितता और स्वेच्छारिता की। इस मामले में उन्हें सस्पेंड किया जाता है।

जारी आदेश में उल्लेख है कि सरगुजा में पोस्टिंग के दौरान उपध्याय के कार्यों में अनियमितता की पुष्टि हुई है। तथा उपध्याय ने वहां स्वेच्छारिता और अनुशासनहीनता की। हेमंत उपध्याय का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के खिलाफ है।


उपध्याय को निलंबित करते हुए उन्हें डीपीआई में अटैच किया गया है। हालांकि, इससे पहले भी वे सहायक शिक्षकों के प्रमोशन के बाद शिक्षकों का ट्रांसफर मामले में सस्पेंड होकर लंबे समय तक डीपीआई में अटैच रहे थे। सरकार बदलने के बाद उन्हें फिर से जेडी की पोस्टिंग मिल गई थी।

दुर्ग से गजेंद्र यादव के स्कूल शिक्षा मंत्री बनने के बाद संभाग में पदस्थ हेमंत उपध्याय को सस्पेंड कर दिया गया है। गजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह पहली कार्रवाई की है। उन्होंने डीपीआई में पोस्टेड डिप्टी डायरेक्टर आरएल ठाकुर को दुर्ग संभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। जानकार बताते हैं कि हेमंत उपध्याय राजनीतिक पहुंच वाले अफसर हैं। हालांकि पिछली बार निलंबन के खिलाफ वे हाइकोर्ट गए थे और कोर्ट के आदेश से बहाल हो गए थे। इस बार क्या होता है इसपर सभी की नज़र रहेगी।

See also  छत्तीसगढ़ में निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर जल्द खत्म होगा सस्पेंस! पीएल पुनिया के अचानक दौरे से अटकलें तेज, चर्चाएं शुरू

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।