टीआरपी डेस्क। Siddharth in Netflix : भारतीय अभिनेता सिद्धार्थ अब हॉलीवुड और OTT की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। Netflix की नई फैमिली ड्रामा सीरीज Unaccustomed Earth में वे इंटरनेशनल स्टार फ्रीडा पिंटो के साथ लीड रोल निभाने जा रहे हैं।
8 एपिसोड्स की होगी Unaccustomed Earth
Netflix ने Unaccustomed Earth को 8 एपिसोड्स में रीलिज करने का निर्णय लिया है। इसे जॉन वेल्स और माधुरी शेखर ने क्रिएट किया है। निर्देशन की कमान The Lunchbox फेम ऋतेश बत्रा संभालेंगे, जबकि एरिका सालेह, एरिन जॉनटो और निशा गणात्रा इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर होंगे।
प्यार और रिश्तों की जटिलता की है कहानी
Unaccustomed Earth कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स के एक भारतीय-अमेरिकी समुदाय पर आधारित है। इसमें एक समर्पित पत्नी और उसके पुराने प्रेमी के बीच दोबारा जागी चिंगारी से शुरू होने वाली भावनात्मक जटिलताओं को दिखाया जाएगा। प्यार, इच्छा और पहचान की तलाश पर केंद्रित यह ड्रामा सांस्कृतिक टकराव और पारिवारिक रिश्तों के उतार-चढ़ाव को गहराई से पेश करेगा।
सिद्धार्थ का फिल्मी सफर
सिद्धार्थ ने तमिल फिल्म बॉयज से डेब्यू किया था और फिर रंग दे बसंती से देशभर में पहचान बनाई। 2 दशकों से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी सिनेमा में काम किया है और 7 भाषाएं बोलने की क्षमता रखते हैं। क्रिएटिव और अनकन्वेंशनल रोल चुनने वाले सिद्धार्थ के लिए Unaccustomed Earth उनका पहला बड़ा इंटरनेशनल प्रोजेक्ट होगा, जिससे वे अमेरिकी और ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचेंगे। सीरीज की शूटिंग अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है जो इस साल के अंत तक पूरी होने की संभावना है।



