टीआरपी डेस्क। शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिली है। लेकिन, उम्मीद के मुताबिक बाजार में उछाल देखने को नहीं मिला है । अगर बात करें सेंसेक्स की तो 155.26 अंक चढ़कर 81,703.99 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 51.80 अंक चढ़कर 25,057.30 तक पहुंचा। निफ्टी बैंक में भी गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई टॉप 30 शेयरों में से 9 शेयरों में गिरावट आई है, जबकि, 21 शेयर में तेजी देखने को मिली। अगर देखे तो इंफोसिस में 2 फीसदी और मारुति, टाटा मोटर्स जैसे शेयर्स में 1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हिंदुस्‍तान लीवर और HDFC बैंक के शेयर में 1 फीसदी की गिरावट देखी गई.  FMCG, मीडिया और पीएसयू बैंक सेक्‍टर कोई खास परफॉर्म नहीं कर रहे हैं। ऑटो, आईटी, मेटल और फार्मा शेयर में अच्‍छी तेजी दर्ज की गई है।  

क्‍यों नहीं चल रहा शेयर बाजार?

टैरिफ को लेकर संदेह और अमेरिका-भारत संबंधों में ठहराव के चलते बाजार को मजबूती नहीं मिल पा रही है। रुपये में गिरावट और ग्लोबल मार्केट पर टैरिफ का असर भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित कर रहा है।

See also  2 जून को बनेगा हंस महापुरुष राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बन रहे प्रबल योग

विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने भी बाजार पर दबाव बनाया है। बीएसई के 3,187 शेयरों में से 1,947 में तेजी, 1,055 में गिरावट और 185 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 94 शेयरों ने अपर सर्किट और 43 ने लोअर सर्किट लगाया। 20 शेयर 52 सप्ताह के निचले और 56 उच्चतम स्तर पर हैं।

इन शेयरों में दिखी तेजी

JBM Auto में 8%, शक्ति पंप में 7.30%, धानी सर्विस में 6%, लक्ष्मी ऑर्गेनिक में 4%, एमसीएक्स और बीएसई में 2% से ज्यादा की तेजी आई। Infosys और Lupin के शेयरों में भी 2% से अधिक की बढ़त रही।