0 ’महिला एवं बाल विकास मंत्री राजवाड़े पहुंची आंगनबाड़ी केंद्र

AANGANBADI टीआरपी न्यूज।आंगनबाड़ी केंद्रों में हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण पोषण और शिक्षा उपलब्ध कराएं। यदि किसी भी तरह की ढिलाई बरती गई तो इसे लापरवाही मानते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सरगुजा संभाग के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों को दी।


जमीनी हकीकत देखने पहुंची आंगनबाड़ी केंद्र


महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े इन दिनों विभागीय योजनाओं की जमीनी हकीक़त देखने सरगुजा संभाग के दौरे पर हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले के ग्राम रूपसेरा और लोदाम स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, पोषण आहार वितरण व्यवस्था, स्वास्थ्य परीक्षण, शिक्षा संबंधी गतिविधियों, स्वच्छता व्यवस्था तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित सेवाओं का अवलोकन किया।


बच्चों को गोद में लेकर दुलारा


इस दौरान मंत्री राजवाड़े ने मासूम बच्चों को गोद में लेकर दुलार किया और चॉकलेट वितरित किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के भविष्य को आकार देने की पहली पाठशाला है, इसे और सशक्त बनाना हमारी साझा जिम्मेदारी है। आंगनबाड़ी केंद्रों की सुदृढ़ व्यवस्था ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण पोषण और शिक्षा उपलब्ध कराना ही विभाग का मूल उद्देश्य है, इसमें किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कठोर कार्रवाई होगी।

See also  CG Weather Update : चक्रीय चक्रवात की वजह से अगले 48 घंटे प्रदेश में हो सकती है बारिश, इन क्षेत्रों में छाए रहेंगे बादल!