रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में फसलों के नुकसान का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक अन्य मामले में त्वरित कार्रवाई कर सबको चौंका दिया। फसलों का मुआयना करने के बाद मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के आम लोगों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना।

इसी दौरान सरसाना गांव के पूनमचंद्र ने मुख्यमंत्री को अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि 2018 में रतलाम के भगवती शोरूम से खरीदी बोलेरो गाड़ी पहले ही बिक चुकी थी और उसका एक्सीडेंट भी हो चुका था। इस धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में दर्ज होने के बावजूद शोरूम संचालक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने तुरंत पुलिस अधीक्षक को फोन कर आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत कार्रवाई करने और उसे गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री का यह त्वरित फैसला देख पूनमचंद्र भावुक हो गए और उनके पैर छूने लगे, लेकिन मुख्यमंत्री ने उन्हें उठाकर गले से लगा लिया।

See also  राजधानी में धरना-प्रदर्शन और पंडाल लगाने पर अब देना पड़ेगा शुल्क, नगर निगम ने निर्धारित की रकम, संगठन कर रहे हैं विरोध