स्पोर्ट्स डेस्क। IND vs PAK Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा। 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले का सभी को बेसब्री से इंतजार है। भारत और पाकिस्तान की टीमें अपने-अपने शुरुआती मुकाबले जीत चुकी हैं, ऐसे में दोनों टीमों आत्मविश्वास से लबरेज है। भारत ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि पाकिस्तान ने ओमान के खिलाफ जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की।

दुबई में कैसा रहेगा मौसम?

14 सितंबर को दुबई में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। दिन का तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि शाम को यह घटकर 30 डिग्री तक आ सकता है। नमी का स्तर करीब 52% रहने की उम्मीद है। राहत की बात ये है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है, यानी मैच पूरी तरह से खेला जाएगा और फैंस को एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा।

See also  M.L.M स्कैम के आरोप में एमवे इंडिया पर ईडी ने की कार्यवाही, जब्त की 757.77 करोड़ रुपये की संपत्ति

अगर किसी कारणवश बारिश होती भी है और मुकाबला रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा, क्योंकि इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है।

कैसी होगी दुबई की पिच?

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण मानी जाती है। स्पिन गेंदबाजों को यहां खासा फायदा मिलता है, और बाउंड्रीज भी बड़ी हैं – साइड बाउंड्री करीब 80 मीटर और सामने की बाउंड्री लगभग 65 मीटर की है। ऐसे में बड़ा स्कोर बनाना आसान नहीं होगा और दोनों टीमों की रणनीति में स्पिनर्स का अहम रोल हो सकता है।

कौन किस पर भारी?

दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से दो बार भारत ने जीत हासिल की है जबकि एक बार पाकिस्तान ने बाज़ी मारी। वहीं मौजूदा फॉर्म और टीम कॉम्बिनेशन की बात करें तो भारतीय टीम पाकिस्तान पर भारी नजर आ रही हैं।

See also  भारत-पाक तनाव का असर; 9 राज्यों के 32 हवाई अड्डे 15 मई तक बंद

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।