टीआरपी डेस्क। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस सिटी सोसाइटी में शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला और उसके 11 वर्षीय बेटे ने 13वीं मंजिल से कूदकर (Suicide) जान दे दी। यह दुखद घटना सुबह करीब 10 बजे घटी, जब अचानक सोसाइटी में एक जोरदार चीख सुनाई दी और लोगों ने बालकनी से झांक कर नीचे देखा तो मां-बेटे का खून से सना शव जमीन पर पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान 37 वर्षीय साक्षी चावला और उनके बेटे दक्ष चावला के रूप में हुई है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें साक्षी ने अपने पति के नाम एक भावनात्मक संदेश लिखा था। पत्र में उन्होंने लिखा – “हम दुनिया छोड़ रहे हैं… सॉरी। हम तुम्हें अब और परेशान नहीं करना चाहते। हमारी वजह से तुम्हारी जिंदगी खराब न हो। हमारी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है।” इस नोट के आधार पर पुलिस आत्महत्या के एंगल से जांच को आगे बढ़ा रही है।

See also  ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्क एट होम्स लागू, घर में बैठ कर करेंगे काम

परिवार के नजदीकी लोगों का कहना है कि दक्ष मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका लंबे समय से इलाज चल रहा था। उसे कई डॉक्टरों को दिखाया गया, धार्मिक स्थलों में अरदास कराई गई, लेकिन उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। वह स्कूल भी नहीं जाता था और पूरी तरह दवाइयों पर निर्भर था। मां साक्षी इस स्थिति से बेहद परेशान और तनावग्रस्त थीं। पड़ोसियों ने बताया कि वह अक्सर कहती थीं कि उनकी जिंदगी बहुत कठिन हो गई है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे साक्षी ने बेटे को उठाकर दवा दी और उसे बालकनी में टहलाने लगीं, जबकि पति दर्पण चावला दूसरे कमरे में आराम कर रहे थे। कुछ ही देर बाद अचानक मां-बेटे की नीचे गिरने की खबर आई।

एडीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट (Suicide Note), पारिवारिक पृष्ठभूमि और मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। नोट की हैंडराइटिंग का मिलान कराया जा रहा है और सोसाइटी के निवासियों व परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।

See also  सैनिक स्कूलों में अब ओबीसी को मिलेगा आरक्षण, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।