टीआरपी न्यूज। हर साल राजधानी सहित अनेक शहरों में जलजनित एवं गंदगी, मच्छर से फैलने वाली बीमारियों डेंगू (Dengue), मलेरिया (Malaria) और डायरिया से बचने के लिए अपने घर और आसपास के के इलाकों को स्वच्छ रखें तभी बीमारियों पर नियंत्रण रखा जा सकता है। इसके लिए नालियां साफ रखें, कचरा खुले में न फेंके ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। ऐसे उपाय अपनाने पर ही बीमारियों से बच सकेंगे। इसके लिए नगर निगम जोन 10 के स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता रैली निकाली और नागरिकों को बचाव, सुरक्षा के उपाय बताए गए।

घर घर बांटा पम्फलेट


अमलीडीह मुख्य मार्ग में निकाली गई जनजागरूकता रैली में मेडिशाइन हॉस्पिटल प्रबंधन ने सहयोग किया। घर-घर जाकर स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों ने पम्पलेट वितरित कर नागरिकों को डेंगू, मलेरिया, डायरिया आदि रोगों के प्रति सजग और जागरूक रहकर जीवन में स्वस्थ रहने की अपील की गई। रैली में नगर निगम जोन 10 जोन अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी, पार्षद गायत्री नौरंगे, विनय पंकज निर्मलकर 10 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा, स्वच्छता निरीक्षक यशवंत बेरिहा आदि ने जागरूक किया।

See also  भाजपा विधायकों ने सदन से किया वाक आउट, अनुपूरक बजट पर हो रही है चर्चा, छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय बढ़कर पहुंची 1 लाख 18 हजार रूपये