भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लाडली बहना योजना के बहाने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर योजना के तहत दी जा रही राशि पर सवाल उठाते हुए इसे नाकाफी बताया।

दिग्विजय सिंह ने पोस्ट में लिखा, “लाडली बहनों को दे रहे 1250 रुपए पर मचाए जा रहे हल्ला में क्या ये पैसा इनके घर से आता है। महंगी शिक्षा, महंगा इलाज और महंगी वस्तुओं के बीच में क्या 1250 रुपए ऊंट के मुंह में जीरा नहीं है?”

उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भी घेरते हुए कहा, “क्या 1250 रुपए में प्राइवेट अस्पताल में महिलाएं इलाज करा पाएंगी? क्या महिलाएं इतने पैसे में बच्चों को पौष्टिक आहार देकर कुपोषण से बचा पाएंगी? क्या 1250 रुपए से बिजली बिल चुकाया जा सकता है?”

See also  नाबालिग बच्ची के शोषण के आरोप में सिविल जज बर्खास्त, जानें क्या है पूरा मामला