टीआरपी डेस्क। भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोझिकोड ने CAT 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख बढ़ाकर 20 सितंबर 2025, शाम 5 बजे तक कर दी है। पहले यह तारीख 13 सितंबर 2025 थी। उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान ड्रॉप-डाउन मेनू से अपनी पसंद के 5 परीक्षा शहर चुनने होंगे, जिनमें से उपलब्धता के आधार पर एक शहर को परीक्षा केंद्र के रूप में आवंटित किया जाएगा।
पंजीकरण शुल्क
- SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए: ₹1300/-
- अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए: ₹2600/-
SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को पंजीकरण के समय अपने प्रमाणपत्र की कॉपी अपलोड करनी होगी।
परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड
CAT 2025 परीक्षा 30 नवंबर 2025 को आयोजित होगी। एडमिट कार्ड 5 नवंबर 2025 से उपलब्ध होंगे।
CAT 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके CAT 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर CAT 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- विवरण दर्ज करके पंजीकरण करें।
- आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र की समीक्षा करें और जमा करें।
- भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट रखें।



