टीआरपी डेस्क। 15 सितंबर, सोमवार को सोने की कीमत में हल्की गिरावट देखी गई, जबकि चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई। सुबह 9:53 बजे सोने की कीमत में 105 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई, वहीं चांदी में 74 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई।

सोने का भाव

सुबह 9:56 बजे एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने की कीमत 109,260 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। गोल्ड दिन के निचला स्तर 109,150 रुपये और उच्चतम स्तर 109,359 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। IBJA में 12 सितंबर की शाम को 24 कैरेट सोने की कीमत 109,097 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

चांदी का भाव

चांदी की कीमत में तेजी देखी गई। सुबह 10:02 बजे एमसीएक्स पर 1 किलो चांदी की कीमत 128,948 रुपये रही, जिसमें 116 रुपये प्रति किलो की वृद्धि दर्ज हुई। चांदी का दिन का निचला स्तर 127,121 रुपये और उच्चतम स्तर 129,123 रुपये प्रति किलो रहा। IBJA में 12 सितंबर की शाम को चांदी की कीमत 124,499 रुपये प्रति किलो थी।

See also  उद्योगपति प्रवीण सोमानी की सकुशल घर वापसी,मुख्यमंत्री ने दी बधाई