Trump Tariff: भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ के बीच अमेरिकी मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच दिल्ली पहुंचे, कल होगी बैठक
Trump Tariff: भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ के बीच अमेरिकी मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच दिल्ली पहुंचे, कल होगी बैठक

Trump Tariff: वाशिंगटन/नई दिल्ली। भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर ट्रम्प प्रशासन के मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर एक दिवसीय वार्ता के लिए सोमवार रात यहां पहुंच रहे हैं। भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के लिए पांच दौर की वार्ता हो चुकी है, तथा 25-29 अगस्त को होने वाली छठे दौर की वार्ता को अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद स्थगित कर दिया गया था।

Trump Tariff: भारत के मुख्य वार्ताकार और वाणिज्य मंत्रालय में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने सोमवार को यहां कहा, हमने पहले भी संकेत दिया है कि चर्चा चल रही है, अमेरिका के मुख्य वार्ताकार आज रात भारत आ रहे हैं और कल बातचीत करेंगे कि तस्वीर क्या हो सकती है। उन्होंने कहा, “यह छठे दौर की वार्ता नहीं है, लेकिन निश्चित रूप से व्यापार वार्ता पर चर्चा हो रही है और यह देखने की कोशिश की जा रही है कि हम भारत और अमेरिका के बीच किसी समझौते पर कैसे पहुंच सकते हैं।

See also  CBI की एन्ट्री : कोचिंग सेंटर हादसे की जांच का मिला जिम्मा

Trump Tariff: हालांकि, उन्होंने कहा कि मंगलवार की वार्ता को छठे दौर की वार्ता के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, लेकिन इसमें भविष्य की कार्रवाई पर निर्णय लिया जा सकता है। बता दें कि लिंच दक्षिण और मध्य एशिया के लिए सहायक अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि हैं। वह क्षेत्र के 15 देशों के संबंध में अमेरिकी व्यापार नीति के विकास और कार्यान्वयन की देखरेख करते हैं, जिसमें अमेरिका-भारत व्यापार नीति फोरम (टीपीएफ) का प्रबंधन और क्षेत्रीय भागीदारों के साथ व्यापार और निवेश रूपरेखा समझौतों (टीआईएफए) के तहत गतिविधि का समन्वय शामिल है।