टीआरपी डेस्क। Rape Allegations : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुलिस विभाग में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी पर संगीन आरोप लगे हैं। एक महिला ने बलरामपुर में पदस्थ SDOP याकूब मेमन के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि यह घटना रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र की है, जहां उस समय याकूब मेमन DSP पद पर कार्यरत थे। महिला का आरोप है कि उसने रायपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया था।

IG के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज

रायपुर में FIR दर्ज न होने पर महिला सरगुजा पहुंची और IG स्तर पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर केस डायरी रायपुर ट्रांसफर कर दी है। अब रायपुर पुलिस इस पूरे मामले की जांच करेगी।

महिला ने DSP पर लगाए आरोप

महिला का आरोप है कि, याकूब मेमन ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे ब्लैकमेल करता रहा। जब रायपुर में शिकायत नहीं सुनी गई, तब महिला ने सरगुजा में रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने पुलिस पर लापरवाही और पक्षपात का भी आरोप लगाया है।

See also  FOREST BREAKING : अवैध अतिक्रमण को लेकर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 19 को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मामले में याकूब मेमन का बयान

इस मामले में दूसरी ओर, SDOP याकूब मेमन ने IG से शिकायत की है कि महिला ने पहले उनसे आर्थिक मदद मांगी, फिर जानबूझकर नजदीकियां बढ़ाईं और वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। याकूब मेमन का कहना है कि वे अब तक महिला को डेढ़ लाख रुपए दे चुके हैं। और अब महिला एक मकान अपने नाम करवाने का दबाव बना रही है। याकूब के मना करने पर महिला ने झूठा केस दर्ज करवाया है।

पुलिस महकमे में हड़कंप

Rape Allegations : SDOP जैसे उच्च पद पर तैनात अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। अब रायपुर पुलिस को केस की जांच कर साक्ष्य जुटाने और कानूनी कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।