भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ड्रग्स और यौन शोषण के आरोपी शारिक मछली के गुर्गों का आतंक जारी है। शारिक की स्टोरी इंस्टाग्राम पर नहीं डालने के कारण शिवम नामक युवक की पिटाई कर दी गई। शारिक के गुर्गे महेंद्र चौहान ने शिवम पर हमला किया। शिवम ने महेंद्र के खिलाफ पिपलानी थाने में FIR दर्ज कराई है।

शारिक के लिए महेंद्र सोशल मीडिया पर अभियान चला रहा है। शारिक के गुंडे आए दिन पीड़ितों को धमकाने का काम कर रहे हैं। पीड़ितों ने कई बार थाने में शिकायत दी, लेकिन उनकी FIR दर्ज नहीं हो रही। पिपलानी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मछली परिवार पर जमीन अतिक्रमण का मामला

पशुपालन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण के मामले में आज सुनवाई होगी। विभाग ने 99 एकड़ जमीन पर कब्जे की आशंका जताई थी। जिला प्रशासन ने शिकायत के बाद सीमांकन किया, जिसमें मछली परिवार और उससे जुड़े लोगों पर पशुपालन विभाग की जमीन पर कॉलोनी काटने के आरोप लगे। सीमांकन के बाद 36 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया, जिन्हें 18 सितंबर तक जवाब देना था। सुनवाई के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होगी।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प – 2028-29 तक पूरा छत्तीसगढ़ होगा बाल विवाह मुक्त

जांच में सामने आए ये कब्जे

पशुपालन विभाग की जमीन पर कस्तूरी कोर्टयार्ड कॉलोनी और कोर्टयार्ड प्राइम का गेट, पहुंच मार्ग और पार्क, डायमंड सिटी कॉलोनी का पहुंच मार्ग और 20 मकान, द ग्रीन, स्केप मेंशन शादी हॉल, बीपीएस स्कूल, राजधानी परिसर पहुंच मार्ग, फर्शी पत्थर की दुकान, चार एकड़ 30 डेसीमल जमीन पर खेती, शंकराचार्य फार्म का पहुंच मार्ग और एक एकड़ पर फार्म हाउस व पक्का निर्माण पाया गया।