जशपुर। जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है, जिसमें फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही राजधानी बस (क्रमांक CG 15 एफ 5028) कांसाबेल–फरसाबहार मार्ग पर टांगरगांव कृष्णानगर से आगे बरजोर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक महिला यात्री की मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे में कुसुमताल निवासी इग्नेशिया मिंज की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका फरसाबहार से कांसाबेल आ रही थी। इस दुर्घटना में बस में सवार अन्य 4 यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के समय बस में कुल 23 यात्री सवार थे। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


