भोपाल। Madhya Pradesh Police Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने पुलिस विभाग में 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती सूबेदार (अनुसचिवीय), शीघ्रलेखक और सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पदों के लिए होगी। आवेदन प्रक्रिया 3 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और 17 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। लिखित परीक्षा 10 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
चयन प्रक्रिया और वेतनमान
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को ग्रेड-3 लिपिकीय वेतनमान दिया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को ईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट (www.esb.mp.gov.in) पर जाकर आवेदन करना होगा। नियम पुस्तिका, जिसमें पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और अन्य शर्तों का विवरण है, 19 सितंबर 2025 को वेबसाइट पर जारी की जा चुकी है।
परीक्षा केंद्र
परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश के 11 शहरों – भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में होगा।


