रायगढ़। अडानी प्रबंधन पर मनमानी के आरोप लग रहे हैं। जिले के ग्राम छोटे भंडार, तहसील पुसौर में अडानी पावर लिमिटेड पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने का गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर रायगढ़ को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

तालाब नहर पर किया अतिक्रमण

इस मामले को लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि 28 फरवरी 2024 को राजस्व अधिकारियों द्वारा किए गए सीमांकन के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि कंपनी ने तालाब, नहर और अन्य सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है। इसमें खसरा नंबर 54/4 (0.045 हेक्टेयर), खसरा नंबर 2/1 (0.227 हेक्टेयर) समेत कई हिस्से शामिल हैं। खसरा नंबर 482 को भी कंपनी के अवैध कब्जे में बताया है।

ग्रामीणों की ये है आपत्ति

ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी ने सड़क और नहर मार्ग को भी बाधित किया है, जिससे आवागमन में कठिनाई हो रही है। इसके अलावा कंपनी द्वारा सीमांकन रिपोर्ट के बावजूद अवैध कब्ज़ा नहीं हटाया गया है।

See also  Bilaspur train accident: रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी को ट्रेन ने मारी टक्कर, लोको पायलट की मौत, यातायात रोका

ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि तत्काल कंपनी का अवैध कब्जा हटाया जाए। सीमांकन रिपोर्ट के आधार पर भूमि को मुक्त कराया जाए। दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की जाए।

बहरहाल मामला कलेक्टर रायगढ़ के संज्ञान में है, और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कब्ज़ा नहीं हटाया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।